गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव के आदेशानुसार जिले में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, लाभुकों के विवरणों का सत्यापन करना तथा योजनाओं की वास्तविक स्थिति को जनसहभागिता के माध्यम से सामने लाना है। निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रांची के द्वारा जारी पत्र के आलोक में यह सामाजिक अंकेक्षण कार्य झारखंड सोशल ऑडिट सोसायटी, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संपादित किया जा रहा है। झारखंड सोशल ऑडिट सोसायटी, गढ़वा द्वारा प्राप्त सामाजिक अंकेक्षण कैलें...