हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- कुरारा, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी ज्वार खरीद केंद्र बंद रहने से क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी फसल व्यापारियों को कम दाम में बिक्री करने को मजबूर हो रहा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक अक्टूबर से सरकारी दर पर ज्वार खरीद करने के लिए केंद्र की स्थापना की गई थी। जिसमें किसानों की जगह व्यापारियों व दलालों की ज्वार खरीद की जा रही थी। किसानो की शिकायत पर केंद्र प्रभारी अपर्णा अवस्थी को केंद्र प्रभारी से हटाकर अन्यत्र भेजा गया है। लेकिन इस केंद्र में अभी तक किसी की तैनाती नहीं होने से किसान परेशान है। किसान अरुण सिंह, रामसजीवन, लल्लू आदि ने बताया कि बाजार में ज्वार के रेट बाइस सौ रुपए प्रति कुंतल व्यापारी किसान से खरीद रहे है। जबकि सरकारी दर पर ज्वार 3699 रुपये प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.