अलीगढ़, अगस्त 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। धनीपुर मंडी में कृभको के केंद्र पर पिछले दो दिनों से खाद के लिए मारामारी चल रही है। इस समस्या को लेकर आपके अखबार हिन्दुस्तान ने खबर प्रकाशित की थी। इसी के बाद जिला कृषि अधिकारी ने सभी किसानों को खाद वितरण के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि केंद्र पर आया कोई किसान खाली हाथ न जाए। कृभको केंद्र पर किसान तड़के तीन-चार बजे से ही लाइन लगा रहे हैं। इस समस्या को लेकर बुधवार को खाद के लिए किसान कर रहे रतजगा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसी के बाद कृषि विभाग हरकत में आया। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने कृभको केंद्र पर कर्मचारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान को खाद वितरण किया जाए। केंद्र से 500 बैग दिए जा रहे थे। अब खाद उपलब्ध होने पर मशीन में फिर से उपलब्धता को फीड...