हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 10 -- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अगस्त, 2025 से ही लाभुकों को राशि का भुगतान बंद है। इस कारण बिहार में नौ लाख परिवारों के आवास निर्माण का कार्य रुक गया है। इस साल 12 लाख 20 हजार आवास बनने थे, जिनमें तीन लाख ही बन पाये हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब मात्र डेढ़ महीने का समय बचा है, पर राशि का भुगतान शुरू नहीं हो सका है। केंद्र सरकार ने जुलाई, 2025 के बाद राशि का भुगतान यह कहकर बंद कर दिया था कि अब नयी व्यवस्था (एसएनए -स्पर्श) से ही राशि जाएगी। इसलिए नई व्यवस्था को शीघ्र राज्य अपना लें। नई व्यवस्था को लागू करने में विलंब होता देख ग्रामीण विकास विभाग ने पुरानी व्यवस्था में ही 31 मार्च, 2026 तक राशि देने का आग्रह किया था। विभाग के आग्रह पर केंद्र ने इस पर अपनी सहमति दी। केंद्र की सहमति मिलने के बाद 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.