प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन उपस्थिति लेने वाले स्कूलों को केंद्र निर्धारण में प्राथमिकता दी जाएगी। बोर्ड ने एक जुलाई से सभी 28 हजार से अधिक राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को अनिवार्य किया है। बोर्ड मुख्यालय को भेजी जा रही रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में एक तिहाई स्कूल भी ऑनलाइन उपस्थिति नहीं ले रहे हैं। बोर्ड की इस पहल को लेकर शिक्षक संघों के विरोध प्राथमिक स्कूलों के विलय को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच यूपी बोर्ड के अफसर ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता को लेकर सख्ती करने से बच रहे हैं। हालांकि इस व्यवस्था को नहीं मानने वाले स्कूलों को केंद्र निर्धारण के दौरान झटका देने की तैयारी है। बोर्ड की ओर से फिलहाल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.