लखनऊ, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश सरकार इस कार्यकाल का आखिरी बजट 11 फरवरी को पेश करेगी। बजट लोकलुभावन भी होगा और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मजबूती भी देगा। माना जा रहा है कि सामाजिक पेंशन का आकार बढ़ाया जा सकता है। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को ढाई लाख करोड़ रुपये के पार ले जा सकती है। पिछले बजट में सरकार ने तकरीबन सवा दो लाख करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए आवंटित किए थे। केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने यूपी के बजट को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वित्त विभाग में बैठकों का दौर जारी है। विभागों से बजट को लेकर आए प्रस्तावों की वित्त विभाग ने समीक्षा करके अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में बजट का एक मोटा खाका खींच कर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सामने रख दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.