बुलंदशहर, जून 15 -- शनिवार को गांव बिचौला में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां का बखान किया गया। ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र देश के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखकर चहुंओर विकास कराया गया है। तकनीकी, आर्थिक, प्रौद्योगिकी, कृषि, रेल, सड़क यातायात, शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित किए गए हैं। जिसके परिणाम स्वरूप देश की आर्थिक व्यवस्था विश्व में चौथे पायदान पर आ गई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अभय गर्ग, रामपाल सिंह, महेश राघव, लोकेंद्र चौधरी, पिंटू चौधरी, केशव शर्मा, योगेश शर्मा, निशांत चौहान, निसार सैफी, योगेंद्र माहौर, इंतजार आदि मौजूद रहे।

हिं...