गया, फरवरी 13 -- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को विभिन्न विभाग के लोग हड़ताल पर रहे। हड़ताल से विभिन्न सरकारी बैंकों में करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। इसके अलावे गया नगर निगम की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुयी। लोग सुबह में स्टोर से सफाई के लिए निकलने वाले विभिन्न वाहनों को निकलने ही नहीं दिया, जिसके कारण वार्डों में सफाई तो हुयी। लेकिन, कचरे का उठाव नहीं हो पाया। नगर निगम के कर्मचारियों का नेतृत्व यूनियन के महामंत्री शिवचन शर्मा, सहायक महामंत्री सत्येंद्र प्रसाद सुमन, सीटू से कामरेड जिया लाल कर रहे थे। इस हड़ताल में एटक, एक्टू, सीटू, , इंटक सहित दस ट्रेड यूनियन के लोग शामिल हुये। इनका साथ कांग्रेस, माले व अन्य विपक्षि पार्टियों ने भी साथ दिया। सभी श्रमिक संगठनों के लोग गांधी मैदान के गेट एकत्रित होकर एक विशाल जुलूस निकाला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.