गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कमेटी की ओर से शनिवार को समाहरणालय के समक्ष मनरेगा नया विधेयक के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीसी कार्यालय में सौंपा गया। मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि मनरेगा योजना को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए जो केंद्र की भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। मनरेगा व विकसित भारत जी राम जी योजना में काफी अंतर है। कई प्रावधान को बदल दिया गया है। केंद्र सरकार मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। देशवासियों की हित की बात नहीं कर सिर्फ जुमलेबाजी किया जा रही है। पूर्व की जनहित की योजनाओं में फेर-बदल किया जा रहा है। गरीब और गरीब और अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। झामुमो नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंट...