भभुआ, फरवरी 1 -- कैमूर जिले के दो दर्जन गांवों में करीब पांच हजार बुनकर तैयार करते हैं कालीन आजीविका सुनिश्चित करने का असवर मिलने से माली हालत में सुधार की उम्मीद (बजट) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में बुनकरों और कारीगरों को आजीविका सुनिश्चित करने के लिए बेहतर अवसर दिए जाने की घोषणा की है। इससे कैमूर के बुनकरों में नई उम्मीद जगी है। जिले के दो दर्जन गांवों में करीब पांच हजार बुनकर कालीन की बुनाई करते हैं। हालांकि राज्य सरकार द्वारा इनके लिए शेड का निर्माण कराया गया है। लेकिन, बुनकरों का कहना है कि इसका विस्तार किए जाने, सस्ते ऋण पर आधुनिक मशीन और कच्चा माल उपलब्ध कराने की जरूरत है। कोचाड़ी के कारीगर अमजद अंसारी, आबिर अंसारी व मोबिन अंसारी कहते हैं कि उनके गांव में छोटा शेड है। कच्चा माल का प्रबंध हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.