बगहा, जून 16 -- बगहा । केंद्र सरकार के उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचे इसको लेकर बगहा विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बगहा विधायक राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि मोदी सरकार के 11 साल पुरा होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भाजपा कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस क्रम में परसौनी,चिउंटाहा मंडल के ग्राम जीतपुर,चौतरवा मंडल के ग्राम लगुनाहा एवं परसौनी मंडल के कॉमन पलॉट में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिउंटाहा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता,चौतरवा मंडल अध्यक्ष दीपू शाही, एवं परसौनी मंडल के अध्यक्ष अरविंद दुबे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...