भदोही, नवम्बर 30 -- . भदोही, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर अब तक कुल 562 किसानों से 19 सौ एमटी धान की खरीद हो चुकी है। धान बिक्री करने वाले किसान विभागीय पोर्टल पर आनलाइन पंजीयन और सत्यापन के बाद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। किसानों की सुविधा का केंद्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस वर्ष शासन के निर्देश पर कुल 30 केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया चल रही है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में शनिवार को जिले के समस्त केंद्रों पर नामित नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। धान खरीद को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अब तक कुल 562 किसानों से 19 सौ एमटी धान की खरीद हो चुकी है। हर केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष शासन से 35 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके सापे...