वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत स्वस्तिवाचन के बीच मंगल कामना के साथ किया गया। उन्हें तिलक लगाकर पुष्पवर्षा की गई। दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल के 95 और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 96 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला जेल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बुधवार सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। 7:30 बजे केंद्रों के गेट खुले और कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को कक्षों तक भेजा गया। जिले के कई केंद्रों पर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने प्...