संभल, मार्च 22 -- जिले में 17 मार्च से शुरू होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। जिले में 71 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां खरीद की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और केंद्र प्रभारियों की तैनाती भी हो गई है। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है जबकि किसान मंडी में पुराना गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं और उन्हें अच्छा भाव मिल रहा है। इस साल सरकार ने जिले में 96 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। हालांकि, अभी तक खरीद शुरू न होने के कारण किसान असमंजस में हैं। वहीं, मंडी में आढ़तों पर इन दिनों पिछले साल का गेहूं 2750 से 2800 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है। यदि मंडी में गेहूं के ऊंचे दाम बने रहे, तो सरकारी खरीद कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.