अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा। 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र जिले के सभी 68 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच गए। आठ अलग-अलग बसों से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे गए। हर परीक्षा केंद्र पर 24 घंटे दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे,जो स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे। डीआईओएस की देखरेख में प्रश्न पत्र लदी बसों को रवाना किया गया। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले में 68 केंद्रों पर 51277 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल होंगे। शुक्रवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम से आठ बसों से सभी 68 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे गए। परीक्षा संकलन केंद्र से प्रश्नपत्रों को केंद्रों पर पहुंचाने के लिए आठ टीम लगाई गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.