हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए अभी तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी नहीं हो सकी है। तमाम विद्यालय संचालक परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार कर रहे है। इस बार 18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षाओं को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाओं का आयोजन कराए जाने के लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पिछले दिनों 76 परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची बोर्ड ने जारी की थी। 56 विद्यालय संचालकों ने परीक्षा केंद्र बनवाएं जाने के लिए आनलाइन प्रत्यावेदन दिया। तो वहीं 12 विद्यालय संचालक ऐसे रहे जोकि परीक्षा केंद्र निरस्त कराने के लिए प्रत्यावेदन दिया। पिछले कई दिनों से फाइनल सूची क...