खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि पीएम श्री योजना अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी के तहत बुधवार को स्टूडेंट्स ने सदर अस्पताल का एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और चिकित्सा विज्ञान शैक्षणिक भ्रमण किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगड़िया के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल खगड़िया में विजिट कर स्वास्थ्य व्यवस्था को जाना। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य कुमार ठाकुर ने स्वास्थ्य जागरुकता और चिकित्सा शैक्षणिक भ्रमण के संबंध में महत्वपूर्ण बातें बताई। साथ ही विद्यार्थियों के सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में समुदाय को शामिल करना है, जिससे विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक अनुभव बेहतर हो और विद्यालय और उसके आसपास के माहौल के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.