गिरडीह, अक्टूबर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल योद्धा टीम के सदस्यों ने शनिवार को गिरिडीह ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में सीआरपीएफ, बीएसएफ या अन्य सैन्य संस्थाओं में सेवारत व रिटायर्ड 14 जवानों ने रक्तदान किया। इसमें दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आये कई जवानों ने भी रक्तदान किया। संस्था के सचिव जवान प्रयाग मंडल ने बताया कि गिरिडीह जिले से जो भी जवान किसी भी केंद्रीय पुलिस बल में कार्यरत हैं या रिटायर्ड हैं, उन्हें साथ लेकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल योद्धा टीम का गठन किया गया है। संस्था की ओर से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाता है, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके। आज भी 14 जवानों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.