रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना समिति का मिलन समारोह गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में हुआ। निशा भगत समिति की केंद्रीय महिला अध्यक्ष बनाई गईं। साथ ही रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दिनेश मुंडा, गोला प्रखंड महिला अध्यक्ष सुनिता देवी व सचिव लखींद्र मुंडा को चुना गया। इसके अलावा रांची जिला सरना समिति के सदस्य के रूप में लक्ष्मी मुंडा, अमित मुंडा, रविंद्र बिहा, अजीत लकड़ा, केंद्रीय सरना समिति के सचिव के पद पर राकेश बड़ाई व संरक्षक सधन उरांव को चुना गया। मौके पर फूलचंद तिर्की, कुंदरसी मुंडा, निरंजना हेरेंज सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.