वाराणसी, नवम्बर 2 -- पिंडरा, हिटी। भारत सरकार के ग्राम्य विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने शनिवार को पिंडरा ब्लॉक के रसूलपुर गांव में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सचिवालय और आदर्श अमृत सरोवर का जायजा लिया। अन्नपूर्णा भवन, आंगनबाड़ी भवन औऱ बारात घर की व्यवस्थाएं भी देखीं। इसके बाद बेबी सोनकर और राधिका का अन्नप्राशन के साथ गोदभराई भी और टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने सचिवालय के सभागार में शांति जायसवाल से वृद्धा पेंशन, गुलाम मोहम्मद से वृद्धा पेंशन, और रामू से विकलांग पेंशन के संबंध में फीडबैक लिया। वहीं समूह की महिलाओं, लखपति दीदी से भी उनके कामकाज के बारे में जाना। प्रगतिशील किसानों में शामिल दिनेश सिंह व राधाकृष्ण पांडेय से वर्तमान में फसलों औऱ अन्य खेती की भी जानकारी ली। उनके साथ सीडीओ प्रखर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.