पाकुड़, फरवरी 19 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। आगामी शुक्रवार को केंद्रीय संयुक्त सचिव द्वारा जिले के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूरती ने पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर पहुंचकर विधि-व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने शुक्रवार को होने वाले तिथि भोजन की तैयारी, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, कक्षाओं की स्थिति एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजय कुमार से आवश्यक जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीईओ ने प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के शिक्षकों निर्देश देते हुए कहा कि केंद्रीय स्तर के निरीक्षण को देखते हुए विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ता...