फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। टीईटी पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी की ओर से दिये गये बयान से नाराज शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में उनका पुतला फूंका और नारेबाजी की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का जो बयान है उससे पूरे शिक्षक समाज को ठेस पहुंची है। प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय में इकट्ठे हुये। यहां पर शिक्षक नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला बनाकर दहन किया। शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि संसद में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री की ओर से दिया जवाब शिक्षकों की भावना को आहत करने वाला है। सरकार को शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। शिक्षक नेता अवनीश चौहान ने कहा कि देश भर के शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ...