लातेहार, जनवरी 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की एक टीम बरवाडीह पहुंचेगी। जिप सदस्य संतोषी शेखर ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि टीम में रांची जोन के सहायक आयुक्त सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। तकनीकी कारणों से बरवाडीह में बीते सत्र में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद पीएमओ में इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद अब बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पुनः प्रक्रिया को गति दी गई है।उन्होंने बताया कि टीम अस्थायी संचालन के लिए पूर्व रेलवे स्कूल भवन का निरीक्षण करेगी। इसके बाद टीम के द्वारा स्कूल के स्थायी भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी जायजा ली जाएगी। टीम के अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.