बगहा, फरवरी 14 -- बगहा। वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति को लेकर सांसद सुनील कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रधान कार्यालय में आयुक्त विकास गुप्ता से मिलकर इसपर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने बताया कि उनकी पहल पर केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। जल्द ही जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजा जायेगा। केवीएस आयुक्त श्री गुप्ता ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपनी तरफ से हरसम्भव सहयोग का आश्वासन सांसद को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...