धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर वन बिनोद नगर धनबाद के छात्र-छात्राओं को फील्ड विजिट कराया गया। पहली दूसरी के छात्र-छात्राओं को बिरसा मुंडा पार्क व कक्षा तीन से पांचवीं तक को नेहरू पार्क बोकारो का भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को शैक्षिक दृष्टिकोण से समृद्ध करना है, बल्कि उन्हें उनके आसपास के वातावरण और समृद्ध संस्कृति से भी जोड़ना है। प्राचार्य शैलेंद्र शर्मा व प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार झा ने विकास कुमार बैसाखियार की अगुवाई में विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के लिए शुभाशीष दिया। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और ऊंचा बनने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.