रामगढ़, जुलाई 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय रांची डिवीजन का तीन दिवसीय एथलेटिक्स 2025 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को रामगढ़ कैंट में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केवी रामगढ़ प्राचार्य अमर कुमार शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत उद्घाटन किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। खेल के माध्यम से न केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग एवं नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुण भी बच्चों में विकसित होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में रांची डिवीजन अंतर्गत 20 स्कूलों के 230 विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान मार्च पास्ट, शपथ ग्रहण और प्रतिभागी विद्यालयों की गरिमामयी उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.