सिमडेगा, अप्रैल 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विदयालय में 54 वां क्षेत्रीय खेलकूद मीट 2025 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सिमडेगा के अलावे लोहरदगा और हजारीबाग स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रचार्या प्रफुल्लित लकड़ा खेल शिक्षक चंद्रशेखर मुंडा और बुद्धदेव भगत की अगुवाई में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सिमडेगा की टीम ने जीत दर्ज की। इससे पूर्व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए सिमडेगा स्कूल प्रबंधन के द्वारा आवास, भोजन की व्यवस्था की गई थी। इधर प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर लोहरदगा और हजारीबाग से आए छात्रों ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.