सीतामढ़ी, दिसम्बर 16 -- शिवहर। जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवहर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का स्थापना दिवस भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भूदाता महंत भोला शरण दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केवीएस गीत भारत का स्वर्णिम गौरव का समूह गान से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृखंला ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लावणी (एकल नृत्य), गुजराती एवं हिंदी गीतों पर आधारित समूह नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।भारत की समृद्धविरासत एवं विज्ञान योग के विभिन्न आसनों पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ...