दरभंगा, दिसम्बर 15 -- दरभंगा। वायु सेना स्थल स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सोमवार को स्थापना दिवस मनाया गया। पोस्टर प्रदर्शनी, नृत्य, समूह गायन, स्कीट और अन्य विविध कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य ऋषी रमन ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की 63वीं स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्था देश-विदेश में अपना परचम लहरा रही है। बताया कि केंद्रीय विद्यालय की कुल संख्या 1289 है जो भारत तथा नेपाल, ईरान और रूस में लाखों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रही है। केंद्रीय विद्यालय हर नई नीति की अभिनव प्रयोगशाला है। मुख्य अतिथि बेनीपट्टी, मधुबनी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्...