बोकारो, दिसम्बर 13 -- बोकारो। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, रांची संभाग द्वारा टीजीटी विज्ञान और गणित शिक्षकों के लिए अभिनव शिक्षण विधियों और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला एवं गणित (स्टेम) आधारित शिक्षा पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। यह दोदिवसीय कार्यशाला केन्द्रीय विद्यालय नं. 1 बोकारो में आयोजित की गई। उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के उपायुक्त समाज वी जोगलेकर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यशाला का नेतृत्व कोर्स निदेशक केन्द्रीय विद्यालय नं. 2 धनबाद के प्राचार्य मुकेश कुमार और वेन्यू निदेशक केन्द्रीय विद्यालय नं. के प्राचार्य मनोज कुमार ने किया। डॉ. विनीता परमार और रितेश रंजन ने संसाधक के रूप में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप क्रियाकलाप-आधारित शिक्षण और डि...