मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। नेहरू स्टेडियम स्थित केंद्रीय विद्यालय, मोतिहारी में शुक्रवार को नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रंगारंग विदाई समारोह का आयोजन कर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भावनात्मक विदाई दी। प्रभारी प्राचार्या शांतला सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। प्रभारी प्राचार्या शांतला सिंह ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मान के साथ विदा करना इस विद्यालय की अनुठी परंपरा है। इस केंद्रीय विद्यालय में प्राप्त संस्कार और शिक्षा उन्हें जीवन के हर पड़ाव पर सही दिशा दिखाएंगे। जीवन में एकाग्रता, आत्मविश्वास, परिश्रम, ईमानदारी व अनुशासन ही सफलता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.