इटावा औरैया, फरवरी 12 -- इटावा, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय में इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आलोक गुप्ता ने इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह भी कहा कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर ले और इसके आधार पर आगे कार्य करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक गजेंद्र सिंह व हरिओम यादव ने बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और सभी को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। फोटो.31. कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्राचार्य आलोक गुप्ता
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.