धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक बिनोद नगर में सोमवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में अपने दादा-दादी और नाना-नानी का तिलक एवं बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रैंड पैरेंट्स ने स्कूल की शिक्षण पद्धति की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अपने लाड़, प्यार और संघर्ष की कहानी को साझा किया। अतिथियों व वक्ताओं ने कहा कि ग्रैंड पैरेंट्स न केवल परिवार की जड़ होते हैं, बल्कि उनकी सीख और अनुभव जीवन के अनमोल मार्गदर्शक भी होते हैं। वे हमारे जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मौके पर प्रवीण, शालिनी, प्रियंका, रंजना, मानसी, नौशीन सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...