रांची, दिसम्बर 5 -- रांची। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दीपाटोली में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। छात्रा-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पास्कल डिसूजा, शिक्षा अधिकारी दीपाटोली आर्मी कैंट व ओलंपियन तीरंदाज रीना कुमारी उपस्थित थीं। चारों सदन-ज्योति, शक्ति, कीर्ति और शांति के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 100 से 400 मीटर रेस, रिले रेस, मेंढक कूद, बोरा रेस, जिग जैग खेल हुए। विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...