पटना, अक्टूबर 4 -- बिहार को 19 नए केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। शनिवार को जारी बयान में पार्टी के प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने कहा कि बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सह रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के शिक्षा में सुधार कार्यक्रम की देन है। जब वे भारत सरकार में मंत्री थे, उसी समय बिहार में ज्यादा से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी है, जिनमें 19 बिहार में खुलेंगे। बिहार में पहले से 16 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं और अब 19 की स्वीकृति से बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा सकारात्मक बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.