गया, फरवरी 5 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के कक्षा 6, 7, 8 व 9 के विद्यार्थी गुरुवार को शैक्षिणक भ्रमण पर गए। प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने पटना जाकर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी को देखा। इस शैक्षणिक यात्रा में 452 विद्यार्थियों के साथ 30 शिक्षकों ने सहभागिता की। करीब 15 बसों से विद्यार्थी उत्साह के साथ भ्रमण पर गए। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान व गणित से संबंधित विभिन्न प्रयोगों, मॉडलों एवं प्रदर्शनों का अवलोकन किया। उनकी कार्य-प्रणाली को समझते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। साइंस सिटी में प्रदर्शित वैज्ञानिक उपकरणों एवं गतिविधियों ने विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्कशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियो...