धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक विनोद नगर के कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं को पीएमश्री योजना के तहत मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्राचार्य शैलेंद्र शर्मा व प्रधानाध्यापक मनीष झा ने कहा कि बच्चों ने प्राकृतिक वातावरण, पेड़-पौधे व जैव विविधता का अवलोकन किया। खेल-खेल में सीखने संबंधी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षकों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व अनुशासन के प्रति जागरूक किया। मौके पर विकास बैसखियार, रिंकू कुमारी, दिव्या सलिता, कुंदन, प्रियंका, रंजना समेत अन्य सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...