गया, सितम्बर 15 -- कमांडो बटालियन ऑफ रिजॉल्ट एक्शन, कोबरा बटालियन 205 में केंद्रीय विद्यालय भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। पूर्णिया में आयोजित जनसभा के दौरान ही बाराचट्टी में पिछले दो साल से चल रहे विद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास हुआ। पूर्णिया की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 40000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इन्हीं परियोजनाओं में बाराचट्टी के कोबरा कैंप में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की भी योजना है। प्रधानमंत्री के ऑनलाइन शिलान्यास समारोह के दौरान कोबरा कमांडेंट नरेश पंवार, एमएलए ज्योती देवी, विद्यालय प्रभारी नवनीत कुमार आदि मौजूद थे। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में विशेष रूप से साफ-सफाई की गई थी और छात्रों में उत्साह था। कोबरा कैंप भवन में दो साल से चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.