चम्पावत, फरवरी 14 -- चम्पावत। सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहनी की ओर से वाहिनी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान संदीक्षा परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दवाएं वितरित की गई। कमाडेंट अनिल कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित चिकित्सा शिविर में चिकित्सा कमांडेंट डॉ.विशाल बरनवाल ने संदीक्षा परिवारों, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार के साथ मोटे अनाज को आहार में शामिल करने पर जोर दिया। कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इस दौरान संदीक्षा परिवार की महिलाओं, छात्र-छात्राओं को दवाओं का वितरण भी किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.