वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 9 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार की सुबह अयोध्या में रामलला की श्रृंगार आरती में हिस्सा लिया। अपने परिवार के साथ सुबह 5:45 बजे राम मंदिर पहुंची वित्त मंत्री ने आधे घंटे हुई विशेष आरती में हिस्सा लिया। बुधवार को दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची निर्मला सीतारमण में रात्रि विश्राम के बाद राम मंदिर पहुंची। आरती के बाद उन्होंने परकोटा के सभी मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम मंदिर परिसर में ही कुबेरेश्वर महादेव और जटायु राज के भी दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मंदिर की एक-एक बारीकियों का अवलोकन किया। वित्त मंत्री परिवार समेत दोपहर 2:00 बजे दिल्ली रवाना होगी। यह भी पढ़ें- एक सूत्र में बंधी भारत की उत्तर-दक्षिण परंपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.