वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। पहाड़िया स्थित 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में रविवार को हरियाली तीज मनाया गया। कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर की पत्नी अर्चना बालापुरकर ने केक काटकर व्रत का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों की पत्नियों को व्रत के महत्व के बारे में बताया। बताया कि हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का उत्सव है। इस अवसर पर सुनीता देवी, कुमारी रिंकू, प्रिय दर्शिनी, संगीता कुमारी, नेहा सिंह,चंदा यादव, रीना यादव, जिज्ञासा सिंह, ज्योति देवी, रेखा सिंह, ब्यूटी सिंह आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.