जमशेदपुर, मार्च 24 -- केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में रविवार को सोनारी क्षेत्र की विभिन्न अखाड़ा समितियों का दौरा किया। इस दौरान अखाड़ा संचालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। समितियों ने विसर्जन यात्रा के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसमें विसर्जन यात्रा का प्रारंभिक स्थल थोड़ा पीछे करने, राम मंदिर से एरोड्रम चौक तक अखाड़ों के करतब प्रदर्शन के लिए जगह तय करने, अखाड़ों को तभी विसर्जन नंबर दिया जाए, जब वे पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों, संख्या बल कम वाले अखाड़े पहले विसर्जन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि शेष यात्रा व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके जैसे सुझाव शामिल रहे। अखाड़ा समितियों का आश्वासन सोनारी क्षेत्र की शोभायात्रा भव्य और अनुशासन के साथ समय पर पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.