बुलंदशहर, दिसम्बर 21 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का गंगा पुल के निकट फूल मलाओं से स्वागत किया। रविवार को जनपद संभल से किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल के निकट पुलिस चौकी पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। इस मौके पर जहांगीराबाद अध्यक्ष किशनपाल लोधी, गोपाल शर्मा, मुनेश शर्मा, विनीत बंसल, अंकुर शर्मा, सी पी सिंह, बुंदु सैफी, भानू प्रधान, भूपेंद्र लोधी, गौरव गौड, अफजल गाजी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.