पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर किर्गिस्तान से लौटे युवकों ने एक और शिकायती पत्र सांसद को भेजा है। इसमें ठगी करने वाले और बताई गई शर्तों पर काम न दिलाए जाने समेत अन्य आरोप लगाते हुए मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने की शिकायत की गई है। मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि आरोपियों पर कार्रवाई हो। शिकायत करने वालों में संतराम, प्रेमपाल, चंद्रपाल, हरस्वरूप, संजीव कुमार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...