आगरा, जुलाई 5 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर जनमंच द्वारा शनिवार को ढोल-नगाड़े बजाते हुए रैली निकाली गई। जनमंच के अधिवक्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के निवास पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री की अनुपस्थिति में अधिवक्ताओं ने उनकी पत्नी मधु बघेल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौ. हरदयाल सिंह, चौ. अजय सिंह, ह्रदेश कुमार यादव, फूल सिंह चौहान, गोविंद शर्मा, अमर सिंह कमल, उदयवीर सिंह, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.