रांची, जनवरी 31 -- नामकुम, संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को नामकुम के जोरार पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद प्रतिनिधि रिंकू सिंह के आवास पहुंचे और उनकी मां को श्रद्धासुमन अर्पित किया। सेठ ने बताया कि गत दिनों सांसद प्रतिनिधि रिंकू सिंह की मां शशिप्रभा देवी का निधन इलाज के दौरान हो गया था उस समय वह रांची में नहीं थे। मौके पर शोक संतप्त परिजनों के साथ प्रमोद सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो और गोपाल चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...