गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- गाजियाबाद। भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद दोनों परियोजनाओं को जल्द गति मिलने की उम्मीद जगी है। सांसद अतुल गर्ग ने गाजियाबाद नए बस अड्डे से दौलतपुरा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड और दिल्ली-सहारनपुर मार्ग (वाया लोनी) पर नाले की कनेक्टिविटी से संबंधित विषयों के बारे में बात की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि यह दोनों परियोजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनका निर्माण पूरा होने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। जाम भी खत्म हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन परियोजनाओं को जल्दी गति देने का आश्वासन दिया। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि लोगों को सुगम यातायात और बुनियादी ढांचे क...