मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी, । मंगरौनी एकादश रुद्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पूजा अर्चना किया। मंदिर के पुजारी बाबा आत्माराम ने केन्द्रीय मंत्री एवं डिप्टी सीएम को विधि विधान से एकादश रुद्र का पूजन कराया। उनके साथ भाजपा के वरीय नेता संजय पांडेय, मनोज चौधरी, पप्पू सिंह, ललन ठाकुर सहित कई भाजपा व जदयू के नेता थे। केन्द्रीय मंत्री एवं डिप्टी सीएम के पूजा को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था थी। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांषु झा ने सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का स्वागत किया। वरीय भाजपा नेता ने भी सर्किट हाउस में विजय सिन्हा को मिथिला पेटिंग देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...