बगहा, जनवरी 25 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। गुरुकुल शिक्षा पद्धति भारतीय संस्कृति की आत्मा है और ऐसे संस्थान समाज को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुकुल शिक्षा पद्धति का हर संभव विकास होना चाहिए ताकि सनातन की रक्षा हो सके। उक्त बातें केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहीं। वे रविवार को प्रखंड बगहा एक के बांसगांव मंझरिया पंचायत में आयोजित श्री वेद विज्ञान गुरुकुल सेवा संस्थान के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कोयला खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मंच संचालन करते हुए आचार्य डॉ. सुबोध मणि त्रिपाठी ने वैदिक श्लोकों के माध्यम से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने गुरुकुल की...