मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। हम सभी जनता के सेवक हैं। चाहे जनप्रतिनिधि हों या प्रशासनिक अधिकारी, जिले के विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य करना होगा। यह स्पष्ट संदेश शुक्रवार को केंद्रीय पंचायती राज सह पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में दिया। दिशा की यह बैठक मंत्री ललन सिंह की अध्यक्षता में मुंगेर संग्रहालय सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कई विभागों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार के सख्त निर्देश दिए। नल-जल योजना और बुडको पर सख्ती, 15 दिन में रिपोर्ट का निर्देश लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा हर घर नल का जल योजना की अद्यतन और स्पष्ट प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.